logo

राज्य ब्यूरो, मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी पर हमला और तेज करते हुए कहा कि भाजपा की लूट अंग्रेजों द्वारा की गई लूट से कहीं अधिक है। वहीं राज ठाकरे ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार द्वारा एक व्यवसायी का पक्ष लेना बेहद खतरनाक है।

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ने सोमवार रात उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली में बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि गुजरात के दो व्यक्तियों (मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) की लूट अंग्रेजों द्वारा भारत में की गई लूट से कहीं अधिक है।

Top