logo

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के समाजसेवी राजेश शिवहरे की याचिका पर  एनजीटी की टीम 4 फरवरी को गायत्री गंगा (करोड़न नदी) को मौके पर आकर स्थिति देखेगी। रविवार को एडीएम ने एसडीएम सदर एवं तहसीलदार, नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी के साथ कस्बे से गुजरी गायत्री गंगा का निरीक्षण किया। इस मौके पर वन विभाग की टीम भी मौजूद रही।
 कस्बे के स्टेशन मार्ग निवासी समाजसेवी राजेश शिवहरे ने गत वर्ष एनजीटी के समक्ष याचिका दाखिल करके कस्बे में गुजरी गायत्री गंगा के अतिक्रमण को हटाकर साफ सफाई कराने की मांग की थी। एनजीटी ने इसको गंभीरता के साथ लिया था और सुनवाई करते हुए प्रशासन से नदी की रिपोर्ट तलब की थी। इस याचिका पर अगली सुनवाई 9 मार्च को होनी है। इसके पूर्व प्रशासन ने इसको नदी की जगह बरसाती नाला मानकर रिपोर्ट प्रस्तुत की है जबकि याचिका कर्ता का दावा है कि यह वर्ष पर्यंत बहने वाली नदी है किसी हद तक यह दावा सही भी है क्योंकि इसमें वर्ष पर्यंत पानी रहता है। यही सच जानने के लिए एनजीटी की टीम 3 फरवरी को मुख्यालय आ रही है 4 फरवरी को टीम मौके पर नदी का अवलोकन करके रिपोर्ट तैयार करेगी। रविवार को एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद ने एसडीएम सदर केडी शर्मा, तहसीलदार, नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी दिनेश आर्य, वन विभाग की टीम के साथ नदी का भ्रमण करके रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
 

Top