logo

मौदहा। हमीरपुर।31 जनवरी मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव खण्डेह निवासी रामकरण की विवाहिता पुत्री सूरी ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 30 जून 2020 में बांदा जिले के थाना नरैनी स्थित गांव पड़मई निवासी ठाकुरदीन पुत्र ललऊना के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने  6-7 लाख रूपये का दान दहेज दिया था। इसके बाद भी जब वह विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची तो पति ठाकुरदीन, ससुर ललऊना कम दहेज का ताना देने लगे और दो लाख रुपए की अतिरिक्त मांग कर प्रताड़ित करने लगे।इसी बीच उसके तीन पुत्रियां पुत्रियां पैदा हुईं तो पति व ससुर द्वारा मारपीट कर अधिक प्रताड़ित किया जाने लगा। इससे परेशान होकर वह 09 जनवरी 2026 को अपने मायके खंडेह में आ गई थी।20 जनवरी 2026 को जब वह अपने पिता के साथ ससुराल पहुंची तो पति व ससुर ने उसे और उसके पिता रामकरन को लाठी-डण्डों से मारपीट कर घायल कर दिया और उसका सभी  जेवर व धन छीन लिया है । किसी तरह वहां से बचकर उसने थाना नरैनी में पूरी घटना की तहरीर सौंपी लेकिन नरैनी पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की और वहां से भगा दिया था। मौदहा पुलिस ने तहरीर के आधार पर सूरी के पति व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
 

Top