logo

मौदहा (हमीरपुर)।01 फरवरी मौदहा कस्बा में रविवार को संत रविदास की जयंती हर्षोल्लास के बीच मनाई गई। जिसमें उनके अनुयायियों ने भव्य शोभायात्रा निकालकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
रविदास जयंती पर निकली शोभायात्रा में महापुरुषों की झांकियों के साथ दीवारी नृत्य मंडली, घोड़े, ढोल-नगाड़े  आकर्षण का केंद्र रहे हैं। यात्रा के साथ चल रहे बड़ी संख्या में महिला-पुरुष अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-गाते दिखाई दिए हैं। यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मोहल्ला उपरौस चमरौडा में संपन्न हुई है। इसके बाद मीरा तालाब स्थित अम्बेडकर पार्क में इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जहां संत रविदास के महान विचारों पर प्रकाश डाला गया है। इसके अलावा शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे हैं।
 

Top