logo

 सुमेरपुर हमीरपुर। शनिवार को मौसम में एक बार फिर पलटी मारी। रात में पड़ा कोहरा सुबह मुसीबत बन गया और जन जीवन अस्त व्यस्त नजर आया। सर्द हवाओं के बहने से लोग दिन भर ठंड से जूझते नजर आए। दिन में सूर्य देव के दर्शन जरूर हुऐ लेकिन इनकी तपिश का एहसास नहीं हो सका।
 मौसम में बदलाव का दौर थम नहीं रहा है। शुक्रवार को मौसम साफ होने पर किसानों के साथ लोगों ने राहत महसूस की थी लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं रही। रात में ही घना कोहरा छा गया कोहरे के कारण सुबह से जन जीवन अस्त व्यस्त नजर आया सर्द हवाएं चलने से लोग पूरे दिन ठंड से ठिठुरते नजर आए। दिन में सूर्य देव के दर्शन जरूर हुऐ लेकिन तपिश नदारत रही।
 
 
 

Top