logo

मौदहा हमीरपुर। कस्बे सहित क्षेत्र के महान सूफी संत हजरत ताज उददीन बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स चार फरवरी से बडी धूमधाम से मनाया जाएगा।
    कस्बे के मोहल्ला हैदरिया बडा कसौडा स्थित हजरत ताज उददीन बाबा रह. का तीन दिवसीय सालाना उर्स चार फरवरी से मनाया जाएगा। उर्स के सिलसिले में चार फरवरी को बाद नमाज़ इशा नातिया मुशायरा का आयोजन होगा जिसमे क्षेत्रीय और बाहरी शायर अपने नातिया कलाम पेश करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी कमेटी के वरिष्ठ सदस्य और शायर आकिल बिजनौरी को सौँपी गई है। वहीं पांच फरवरी को सुबह बाद नमाज़ फजिर कुरान ख्वानी और ग्यारह बजे से लंगर जबकि बाद नमाज़ असर चादर पोशी और बाद नमाज़ इशा कव्वालियों की महफिल का आयोजन किया जाएगा जबकि अगले दिन छः फरवरी को कुल की फातिहा और लंगर के साथ तीन दिवसीय उर्स का समापन होगा। ताज कमेटी के शान मोहम्मद दादू,इफ्तिखार बाबू , मजहर हुसैन, शहाद उददीन सोनू, नफीस चौधरी, जावेद कुरेशी, ताहिर भाई सहित कमेटी ने अधिक से अधिक लोगों से उर्स के सभी प्रोग्राम में भाग लेने की अपील की है।
 
 

Top