logo

सुमेरपुर हमीरपुर। शुक्रवार को देर शाम अमरनाथ सेवा मंडल की बैठक कस्बे की सुरही मंदिर में संपन्न हुई बैठक में सीताराम गुप्ता को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुनकर शिवबारात के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल शिव बारात निकालने पर मंथन किया गया।
 कमेटी के सदस्य डॉ शिवम गुप्ता ने बताया कि कस्बे में शिव बारात निकालने की शुरुआत अमरनाथ सेवा मंडल ने की थी शिव बारात निकाले जाने के 25 वर्ष पूर्ण होने से इस वर्ष शिव बारात में 25 झांकियां शामिल करके महाशिवरात्रि पर्व पर शिव बारात निकालने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से सीताराम गुप्ता को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है। बैठक में सुरेश गुप्ता, अजय उर्फ कल्लू यादव, डॉ राहुल गुप्ता, राधे शुक्ला, रेशु गुप्ता, दीपक गुप्ता, टोनी गुप्ता, आलोक गुप्ता, आर्यन चंदेल, वीरू सिंह, मिंटू गुप्ता, तुषार गुप्ता, सुरेंद्र, मोहित, उदय यादव आदि मौजूद रहे।
 
 
 

Top