logo

सुमेरपुर हमीरपुर। भाजपा के टेढ़ा बूथ अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष पूर्वी को त्यागपत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि वह यूजीसी के लागू किए जाने से बेहद आहत है।
 भाजपा के टेढ़ा गांव के बुथ अध्यक्ष रोहित सिंह ने मंडल अध्यक्ष पूर्वी को भेजे इस्तीफे में स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपने जीवन काल में हमेशा भाजपा को वोट दिया है लेकिन सरकार द्वारा ले गए यूजीसी से भावना आहत हुई है। हम अपने आने वाले पीढ़ी के बच्चों का भविष्य बर्बाद होते नहीं देखना चाहते हैं लिहाजा वह बूथ अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने अपना त्याग पत्र सोशल मीडिया में भी वायरल किया है। जिसमें लोगों ने तरह-तरह की कमेंट्स किये है। बूथ अध्यक्ष का त्याग पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है।
 पूर्वी मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि बूथ अध्यक्ष का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। उसे समझा बुझाकर पार्टी में कार्य करने को तैयार किया जा रहा है।

Top