सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के रेलवे फाटक के पास बांदा रोड पर राजकीय महाविद्यालय जिला परिवहन विभाग के सहयोग से सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्राध्यापकों,कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने,चार पहिया में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विद्या वर्मा ने वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग से होने वाले खतरों की जानकारी दी और हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत किया। एआरटीओ अमिताभ राय ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को प्रतीकात्मक रूप से फूलमाला पहनाकर संदेश दिया। इस मौके पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे गए। इस मौके पर पीटीओ चंदन पांडे,यातायात निरीक्षक हरविंदर सिंह,कालेज के प्रवक्ता डॉ.शक्ति गुप्ता, डॉ.नरेंद्र चौधरी ने भी जागरूक किया।इस मौके पर मीरा गुप्ता,देवेंद्र चौहान,आशीष गुप्ता राम मूर्ति मौजूद रहे।